Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऑट के खोटीनला के पास पलटा 18 टायरों वाला ट्रक, रुकी वाहनों की आवाजाही

August 9, 2024

ऑट के खोटीनला के पास पलटा 18 टायरों वाला ट्रक, रुकी वाहनों की आवाजाही

मंडी : मनाली – चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर औट के खोती नाला के पास बीती रात एक 18 टायर वाला पलट गया। जिस ट्रक पर हेवी मशीनरी लदी हुई थी। ट्रक पलटने के कारण चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे खोती नाला से आगे बड़ी गाड़ियों के लिए बंद हो गया । बताया जा रहा है कि घटना वीरवार रात करीब 9:00 की है। जब ये हेवी मशीनरी ट्रक सड़क पर पलट गया।

वहीं, हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। गनीमत रही की हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। ट्रक पलटने के कारण कई घंटों तक सड़क मार्ग बड़े वाहनों के लिए बंद हो गया। वहीं अब मंडी पुलिस द्वारा इस सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। हालांकि एक तरफा वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें