Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM Mann ने पेरिस ओलंपिक खेलों में रजत पदक जीतने वाले Neeraj Chopra को दी बधाई

August 9, 2024

CM Mann ने पेरिस ओलंपिक खेलों में रजत पदक जीतने वाले Neeraj Chopra को दी बधाई

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा को पेरिस ओलंपिक खेलों में जैवलिन थ्रो में रजत पदक जीतने पर बधाई दी। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि नीरज चोपड़ा ने अपनी असाधारण और ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था और अब पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतकर देश के लिए सम्मान अर्जित किया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा जीते गए पदक नए खिलाड़ियों को आगामी मुकाबलों के लिए प्रेरित करेंगे।

मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि इस युवा खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन भविष्य में आने वाली पीढ़ियों को उनके नक्शे-कदम पर चलने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि नीरज चोपड़ा आने वाले समय में खेल मुकाबलों में नए खिलाड़ियों के लिए आदर्श की भूमिका निभाएंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्रत्येक खेल में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से उनकी खेल के प्रति मेहनत और समर्पण की भावना का पता चलता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें