Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

रोहतक में युवक पर जान–लेवा हमला, पत्नी ने पति का तुड़वाया सिर, लोहे की रोड से हमला, दोनो ने लव मैरिज की थी

August 9, 2024

रोहतक में युवक पर जान–लेवा हमला, पत्नी ने पति का तुड़वाया सिर, लोहे की रोड से हमला, दोनो ने लव मैरिज की थी

हरियाणा के रोहतक में पत्नी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने ही पति पर जानलेवा हमला कर दिया। पत्नी ने पर में सोए मारे वहीं उसके साथियों ने लाठी–डंडे और लोहे की रोड से हमला कर दिया। आरोपियों ने मार–पीट कर उसका किराए का ऑटो तोड़ दिया और मोबाइल फोन छीन कर भाग गए।

पीड़ित की पहचान गांव संघी निवासी सोनू के रूप में हुई है। जिसने अर्बन स्टेट थाना में शिकायत देते हुए बताया कि उसने 24 मई 2021 को गांव बिहार निवासी रीतू से कोर्ट मैरिज की थी। दोनो की लव मैरिज थी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनो मन–मुटाव के चलते अलग–अलग रहने लगे थे। सोने ने पत्नी पर आरोप लगाया है की उसने जमीन आदि हड़पने के लिए उसे शादी की थी।

सोनू ने बताया की वह किराए का ऑटो चलाता है। हमले वाले दिन शाम के बजे वह अपने ऑटो में शिला बाईपास सोनीपत रोड समशन वाली गली के पास बैठा हुआ था। इसी बीच उसकी पत्नी रीतू अपने साथियों के साथ आई। तीनों युवकों में से वह एक को जानता था। जिसका नाम सुशील था।

 

उसकी पत्नी ने आते ही सुए से हमला कर दिया। वहीं सुशील ने लोहे की रॉड सोनू के सिर में दे मारी। हमले के बाद सोनू जमीन पर गिर गया। और आरोपियों ने लाठी–डंडों से उसे पिटना शुरू कर दिया। रीतू सोनू से उसका फोन छीन कर ले गई। इसके अलावा आरोपियों ने व्यक्ति का ऑटो तोड़ कर उसे जान से मारने की धमकी दी।

जिसके बाद पीड़ित ने सिविल अस्पताल में उपचार के बाद थाने में शिकायत दर्ज करवाई। सोनू ने बताया कि उस पर जबरन समझौते के लिए दवाब बनाया गया, पुलिस ने उसे ही एससी एसटी एक्ट के तहत उसे डराया और धमकाया भी गया। उसे उसकी पत्नी की वजह से 2 बार पहले भी जेल जाना पड़ा था। हमले के तीन महीने बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें