Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल: बद्दी के मानपुरा में ATM लूट, 18 लाख के करीब चोरो ने लुटा पैसा

August 9, 2024

हिमाचल: बद्दी के मानपुरा में ATM लूट, 18 लाख के करीब चोरो ने लुटा पैसा

बद्दी: पुलिस थाना मानपुरा मै सुबह-सुबह आशीष शर्मा पुत्र राम रतन व उम्र 35 वर्ष निवासी C/o रवि कटोच, मकान न० 008 गली न० 2, नया गांव विकास नगर चण्डीगढ ने मानपुर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया। जिसमें उसने बताया कि इसके पास शिमला व सोलन जिला में स्थापित SBI के ATM का परिचालन (कामकाज) की देख रेख का जिम्मा है और इसे आज 09-08-2024 को प्रात: करीब 6:30 बजे सूचना मिली कि खरुणी (बागवानिया) के ATM न० TINF005397009 व TINF005397012 को गैस कटर से काटकर अज्ञात लोग कैश चोरी करके ले गए हैं और यह भी पता चला कि चोरो ने होटल क्राऊन क्मफर्ट में खड़ी एक गाडी न० DL2CBC 4435 को चुराकर ATM में आए थे। उसी गाड़ी में घटना को अंजाम देकर फरार हुए हैं और ATM मशीनों से करीब 18-19 लाख कैश चोरी बताया। जिस पर ज़िला बद्दी पुलिस के एडिशनल एसपी अशोक वर्मा और डीएसपी बद्दी खजाना राम मौके पर पहुंचे। एडिशनल एसपी अशोक वर्मा ने कहा कि उपरोक्त अभियोग दर्ज करके आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है विभिन्न टीमों का गठन करके चोरों की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें