Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाएं पुलिस के लिए बनी सिर दर्द

August 10, 2024

क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाएं पुलिस के लिए बनी सिर दर्द

जोगिंदर नगर: जोगिन्द्रनगर उपमंडल में बीते दो माह में ही करीब 20 चोरी की वारदातें पेश आ चुकी है। लेकिन चोर पुलिस के शिकंजे से अब भी बाहर है। उधर जोगिन्द्रनगर के विधायक प्रकाश राणा ने सरकार की आलोचना करते हुये कहा कि जोगिन्द्रनगर मेें दस माह में ही दो थाना प्रभारी बदल दिये गये। अब भी जोगिन्द्रनगर थाने मेें कोई थानेदार नहीं है। उन्होने जोगिन्द्रनगर में चोरी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुये कहा कि एहजू मे सरेआम छात्रा से बैग छीना गया। भराडू में बजुर्ग के बैग से 50 हजार रूपये चुरा लिये गये। इलाके के लोगों की लाखों की सम्मति चोर चुरा ले गये। उन्होने सरकार से मांग की कि चोर गिरोह का पर्दाफास किया जाये ताकि लोगों में पैदा हुआ भय समाप्त हो सके। उन्होनें कहा कि सरकार ने जल्द चोर गिरोह को नहीं पकडा तो भाजपा को सडको पर उतरना पडेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें