
हिमाचल प्रदेश में लंबे संघर्ष के बाद joa it 817 का परिणाम घोषित किया गया है। पूर्व सरकार के समय यह परिणाम घोषित नहीं हो पाया था, लेकिन अब लगातार इस प्रणाम के घोषित होने के लिए संघर्ष हो रहा था। कांग्रेस की सरकार ने प्रणाम घोषित करने का वायदा किया था और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में परिणाम की घोषणा को लेकर समिति का गठन किया था और इसमें लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी थे। इस समिति ने प्रणाम घोषित करने की सिफारिश की थी। अब हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा प्रणाम घोषित किया गया है। जिसमें 1841 युवाओं को रोजगार मिला है विभिन्न विभागों में यह इन संघर्षरत युवाओं के लिए दिवाली जैसा मौका है।


