Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Delhi : मनीष सिसोदिया आज जाएंगे राजघाट, इसके बाद पहुंचेंगे पार्टी मुख्यालय; AAP कार्यकर्ताओं में भी भरेंगे जोश

August 10, 2024

Delhi : मनीष सिसोदिया आज जाएंगे राजघाट, इसके बाद पहुंचेंगे पार्टी मुख्यालय; AAP कार्यकर्ताओं में भी भरेंगे जोश

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शुक्रवार को 17 महीने बाद आखिरकार जेल से बाहर आ गये। उनके जेल से बाहर निकलने की खबर ने आप में एक बार फिर से नया जोश भर दिया है। जेल से बाहर आते ही सिसोदिया सबसे पहले सीएम केजरीवाल के घर पहुंचे और उनके माता-पिता, पत्नी और बच्चों से मुलाकात की। सिसोदिया शनिवार यानि आज राजघाट जाएंगे। इसके साथ कई अन्य जगह जाने का भी उनका शैड्यूल है।

महात्मा गांधी की समाधि पर करेंगे पुष्पांजलि अर्पित
मनीष सिसोदिया आज सुबह 9 बजे राजघाट जाएंगे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर जाकर उनको पुष्प अर्पित करेंगे। इस दौरान उनके साथ पार्टी के कई अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद होंगे।

कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर जाकर लेंगे आशीर्वाद
मनीष सिसोदिया सुबह 9.30 बजे के करीब कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर जाकर पूजा अर्चना करेंगे और बजरंगबली का आशीर्वाद लेंगे।

पार्टी कार्यालय जाकर करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधित
मनीष सिसोदिया का आज सुबह 11 बजे आम आदमी पार्टी मुख्यालय जाकर वहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है। AAP संगठन महामंत्री और सांसद संदीप पाठक ने दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें