Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

“Phir Aayi Hasseen Dillruba” को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अगले पार्ट के लिए तैयार हैं Taapsee Pannu

August 10, 2024

“Phir Aayi Hasseen Dillruba” को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अगले पार्ट के लिए तैयार हैं Taapsee Pannu

मुंबई : तापसी पन्नू स्टारर लेटेस्ट फिल्म फिर आई हसीन दिलरुबा के साथ एक बार फिर एक्ट्रेस ने अपने शानदार परफॉर्मेंस से सभी को इंप्रेस किया है। जहां सीक्वल अक्सर हाई एक्सपेक्टेशन की वजह से जूझ रहे होते हैं, वही तापसी का रानी का किरदार न सिर्फ पहली फिल्म के स्टैंडर्ड को मैच करता है, बल्कि उसे नई ऊंचाइयों तक भी लेकर जाता है।

ऐसे में जबरदस्त रिस्पॉन्स पर बात करते हुए, तापसी ने कहा कि “सीक्वल बनाना हमेशा मुश्किल होता है क्योंकि पहला पार्ट बिना किसी उम्मीद के आता है, और अगर लोग इसे पसंद करते हैं, तो यह हिट हो जाता है। लेकिन सीक्वल के साथ उम्मीदें भी आती हैं, जिन्हें पूरा करना हमेशा मुश्किल होता है। मुझे खुशी है कि लोगों ने रानी और फिल्म को पार्ट 1 से ज्यादा पसंद किया है। मुझे पता था कि लोगों ने पार्ट 1 से रानी को कितना पसंद किया है, इसलिए जब मैंने अगला पार्ट बनाया तो मैंने उन उम्मीदों को ध्यान में रखा।”

कहना होगा कि अगस्त के महीने में तापसी पन्नू की धूम है, क्योंकि उनकी दो बड़ी रिलीजेस के साथ इंडस्ट्री में उनका पोजीशन और भी मजबूत हो रही है। फिर आई हसीन दिलरूबा में तापसी ने ना सिर्फ फीमेल लेड फ्रेंचाइजी की जिम्मेदारी को अपने कंधों पर उठाया है, बल्कि फिल्म को लीड करने के नए स्टैंडर्ड को भी सेट किया है। फैंस और क्रिटिक्स यह देखने के लिए एक्साइटेड हैं कि तापसी आगे क्या करने वाली हैं। ऐसे में बता दें कि तापसी खुद भविष्य के लिए उत्सुक हैं, उन्होंने कहा है कि, “पॉजिटिव रिस्पॉन्स इतना इनकरेज करने वाला रहा है कि मैं इस बात को लेकर उत्साहित हूं कि हम अगले पार्ट में क्या कर सकते हैं।”

जयप्रद देसाई का निर्देशन और कनिका ढिल्लों के लिखे हुए ‘फिर आई हसीं दिलरुबा’ में तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी और सनी कौशल मुख्य किरदारों में हैं। ये फिल्म, जो कलर येलो प्रोडक्शंस और टी-सीरीज फिल्म्स के बैनर तले बनी है, जिसका नेटफ्लिक्स पर 9 अगस्त 2024 को प्रीमियर किया जा चुका है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें