Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अनंतनाग में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़; दो जवान शहीद, तीन जख़्मी

August 10, 2024

अनंतनाग में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़; दो जवान शहीद, तीन जख़्मी

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ के दौरान अब तक दो जवान शहीद हो गए हैं जबकि तीन घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। अनंतनाग के अहलान गगरमंडू इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी। मुठभेड़ तब शुरू हुई जब आतंकवादियों की ओर से खोजी टीम पर फायरिंग की गई। इसके जवाब में जवानों ने भी फायरिंग की। इससे पहले बीती छह अगस्त को बसंतगढ़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच शाम चार बजे के करीब मुठभेड़ शुरू हुई थी। दोनों ओर से दो घंटे तक गोलीबारी हुई। मौसम खराब होने और धुंध के बीच सुरक्षाबलों ने देर शाम तक तलाशी अभियान चलाया। सेना ने जंगल में छिपे आतंकियों की घेराबंदी बढ़ा दी। अभी किसी भी आतंकी के मारे जाने की सूचना नहीं है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें