Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

बड़ा हादसाः जेजो खड्ड में बही इनोवा गाड़ी, 9 लोगों के शव बरामद, बाकी लापता, देखें Live

August 11, 2024

बड़ा हादसाः जेजो खड्ड में बही इनोवा गाड़ी, 9 लोगों के शव बरामद, बाकी लापता, देखें Live

उना/होशियारपुर। हिमाचल के ऊना जिले से एक बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है। यहां पंजाब-हिमाचल बॉर्डर पर एक इनोवा गाड़ी जेजो खड्ड के तेज बहाव में बह गई। हादसे के समय गाड़ी में ऊना के दहलां गांव के कुल 12 लोग सवार थे। इनमें से 9 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं, जबकि 2 अन्य लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। वहीं, गाड़ी में सवार एक युवक जैसे-तैसे पानी से बाहर निकल आया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय यह सभी लोग माहिलपुर पंजाब में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गया है। जिसके बाद लापता लोगों की तलाश करने में जुट गया है।

 

स्थानीय लोगों ने बरामद किए शव
गाड़ी के साथ बहे लोगों में से स्थानीय लोगों ने 9 के शव बरामद कर लिए हैं, जबकि 2 अन्य की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा कि गाड़ी में सवार सभी लोग ऊना के देहलां गांव से पंजाब के माहिलपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

इसी दौरान रास्ते में पड़े जेजो खड्ड के रैंप पर पानी पूरे उफान पर था। गाड़ी चालक ने कुछ देर इंतजार किया, लेकिन इसी बीच पीछे से आई एक हाइड्रा मशीन के चालक ने पानी को पार कर लिया तो उसे देख कर गाड़ी चालक ने भी पानी को पार करने का प्रयास किया और उसकी गाड़ी पानी के तेज पलटते हुए खड्ड में बह गई।

एक ही परिवार के हैं सभी लोग
इसी बीच आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह से 9 लोगों को बाहर निकाल लिया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। अन्य 2 लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी पुलिस और स्थानीय लोग तलाश कर रहे हैं। बताया जा रहा बहने वाले सभी लोग ऊना के देहलां गांव के रहने वाले हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें