Last Updated: November 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा संभालेगा पांच साल का ‘बॉबी’

August 11, 2024

जालंधर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा संभालेगा पांच साल का ‘बॉबी’

जालंधर: जालंधर में स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। बता दें कि कार्यक्रम की शुरुआत से पहले ही पुलिस ने कार्यक्रम स्थल के आसपास की सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी है। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जालंधर महानगर स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित होगा। इस राज्य स्तरीय समारोह की सुरक्षा का जिम्मा पुलिस के डॉग स्क्वायड में तैनात लैब्राडोर नस्ल के 5 साल के बॉबी (Bobby) पर है। बॉबी को 9 महीनों की स्पेशल ट्रेनिंग के बाद सुरक्षा में तैनात किया गया है। वहीं इस मामले में डॉग स्क्वायड विशेषज्ञ एएसआई बलदेव राज ने बताया कि लैब्राडोर नस्ल के इस डॉग को जन्म के कुछ दिनों के बाद ही पुलिस लाइन में लाया गया था। इस डॉग के पालन-पोषण के साथ इसके साथ पारिवारिक रिश्ता भी बनाया। पुलिस लाइन में ही इस कुत्ते का नामकरण हुआ।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें