Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Iraq IS Terrorist arrested: इराकी सुरक्षा बलों ने देश में 10 आईएस आतंकवादी को किया गिरफ्तार

August 12, 2024

Iraq IS Terrorist arrested: इराकी सुरक्षा बलों ने देश में 10 आईएस आतंकवादी को किया गिरफ्तार

बगदाद: इराकी सुरक्षा बलों ने देश में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के 10 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इसमें इराक और सीरिया में आतंकवादी गतिविधियों के लिए जिम्मेदार एक वरिष्ठ आईएस अधिकारी भी शामिल है। इराकी सेना ने ये जानकारी दी है। इराकी खुफिया बल ने रविवार को अनबर प्रांत में सीरिया की सीमा के पास अल-रुमाना शहर में एक अभियान चलाया, जिसमें अबू सफ़ियाह अल-इराकी को गिरफ्तार किया गया, जो पहले आईएस समूह के एक वरिष्ठ अधिकारी के रूप में काम करता था।

मिली जानकारी के अनुसार ने इराकी संयुक्त अभियान कमान से संबद्ध मीडिया आउटलेट, सुरक्षा मीडिया सेल के एक बयान का हवाला देते हुए ये जानकारी दी। बयान में कहा गया है कि इराकी न्यायपालिका द्वारा इराकी और सीरियाई बलों के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के आरोप में अल-इराकी की तलाश की जा रही थी। इराकी राष्ट्रीय सुरक्षा सेवा ने एक अलग बयान में कहा कि उसके बलों ने अल-इराकी के अलावा नौ आतंकवादी संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। 2017 में आईएस की हार के बाद से इराक में सुरक्षा स्थिति में सुधार हुआ है। हालांकि, आईएस के बचे हुए आतंकवादी अभी भी कुछ बीहड़ इलाकों में हैं और सुरक्षा बलों और नागरिकों के खिलाफ लगातार छापामार हमले कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें