Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ व्हाइट हाउस के बाहर प्रदर्शन

August 12, 2024

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ व्हाइट हाउस के बाहर प्रदर्शन

वाशिंगटन: बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के लिए खिलाफ अमेरिका में वाशिंगटन डीसी स्थित व्हाइट हाउस के बाहर हिंदू समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया।अमेरिकी राष्ट्रपति के निवास व्हाइट हाउस के बाहर प्रदर्शन करने वाले लोगों में अमेरिकी हिंदू, भारतीय-अमेरिकन और बांग्लादेशी-अमेरिकन के लोग शामिल हैं।

ये लोग बांग्लादेश में हो रहे अल्पसंख्यक हिंदुओं के नरसंहार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।व्हाइट हाउस के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोग, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का आरोप पाकिस्तान की सरकार और वहां की खुफिया एजेंसी आईएसआई पर लगा रहे हैं और तुरंत हिंसा रोकने की अपील कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और विदेश एंटनी ब्लिंकन से बांग्लादेश मुद्दे पर हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान भारत और दक्षिण एशियाई मूल के करीब 100 से 150 लोग मौजूद थे।उसमें से कुछ 1971 में हुई हिंसा के पीड़ित भी थे। इससे पहले, देशव्यापी हिंसा, अराजकता और अशांति के बीच शनिवार को हजारों हिंदू बांग्लादेश के मध्य में चिट्टागोंग में एकत्र हुए थे।

उन्होंने देश के भीतर हिंदुओं पर हो रहे हमले के खिलाफ एक विशाल विरोध रैली निकाली और सुरक्षा तथा समान अधिकारों की मांग की। बता दें 5 अगस्त को बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे के बाद से बांग्लादेश के 52 जिलों में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों, विशेषकर हिंदुओं के उत्पीड़न की असंख्य घटनाएं सामने आई हैं।

चिट्टागोंग के ऐतिहासिक चेरगी पहाड़ चौराहे पर आयोजित विशाल विरोध रैली को लेकर अनुमान लगाया गया कि इसमें सात लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया, जिसमें हिंदुओं के खिलाफ चल रही हिंसा का विरोध किया गया। माना जाता है कि पिछले कुछ दिनों में कट्टरपंथियों ने हिंदुओं के घरों, व्यवसायों और यहां तक ​​​​कि मंदिरों पर हमला किया है, जिसमें सैकड़ों हिंदू घायल हो गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें