Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने 408 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

August 12, 2024

एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने 408 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

यमुना नगर (हरीश कोहली): जिला पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी पर अंकुश लगाने एवं नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्यवाही कर रही है। इसी कड़ी में कार्य करते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने प्रतिबंधित दवाइयां के साथ एक एक्टिवा सवार युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंचार्ज जसविंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक चांदपुर में एक्टिवा पर सवार होकर प्रतिबंधित दवाइयां बेचने के फिराक में घूम रहा है l

इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक अशोक राठी, राजकुमार, सतीश कुमार, राजेंद्र की टीम का गठन किया गयाl टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया l मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट सरस्वती नगर के नायब तहसीलदार को बुलाया l इसके सामने पकड़े गए युवक की तलाशी ली तो उसके पास से प्रतिबंधित दवाइयां बरामद हुई l

मौके पर ड्रग कंट्रोलर से पकड़ी गई दवाइयां की जांच करवाई तो सामने आया कि जो दवाइयां आरोपी से पकड़ी गई है वह ट्रामाडोल कैप्सूल है जिनकी संख्या 480 है l जिनके लाने ले जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है l युवक की पहचान चौधरी कॉलोनी निवासी विजय के नाम से हुई l आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कियाl जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें