Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Helicopter crash in Australia: होटल की छत से टकराने से हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट की हुई मौत अन्य 2 घायल

August 12, 2024

Helicopter crash in Australia: होटल की छत से टकराने से हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट की हुई मौत अन्य 2 घायल

सिडनी : ऑस्ट्रेलिया के सुदूर उत्तरी क्वींसलैंड में सोमवार सुबह हेलीकॉप्टर एक होटल की छत से टकराने से क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में एक पायलट की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, मृतक पायलट की उम्र 40 साल बताई जा रही है। वहीं 83 वर्षीय पुरुष और 76 वर्षीय महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने केर्न्स एस्प्लेनेड पर डबल ट्री बाय हिल्टन के आसपास आपातकाल की घोषणा की है। ‘

वहीं दुर्घटना के बाद लगभग 400 लोगों को निकाला गया है। रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना स्थल के पास एक होटल के कमरे में ठहरे 80 वर्षीय एक व्यक्ति और 70 वर्षीय एक महिला को धुएं के कारण सांस लेने में तकलीफ हुई। उन्हें इलाज के लिए केर्न्स अस्पताल पहुंचाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, क्वनलैंड स्टेट पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद एहतियात के तौर पर बिल्डिंग को खाली करा लिया गया। वहां मौजूद लोगों को कोई चोट नहीं आई।

इस घटना की जांच की जा रही है। दुर्घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में होटल की छत पर आग दिखाई दे रही है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेलीकॉप्टर के दो प्रोपेलर टूट गए, इनमें से एक होटल के पूल में जा गिरा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें