Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

पानीपत में पड़ा मिला युवती का शव, अज्ञात ने चार्जर से घोंटा गला, पुलिस ने नहीं कर पाई शिनाख्त

August 12, 2024

पानीपत में पड़ा मिला युवती का शव, अज्ञात ने चार्जर से घोंटा गला, पुलिस ने नहीं कर पाई शिनाख्त

हरियाणा के पानीपत में एक युवती का शव पड़ा मिला। शव के गले में चार्जर की तार बंधी हुई है। इसके अलावा मुंह पर चोट के निशान भी पाए गए। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को शव गृह में रखवाया है।

 

मौके पर पुलिस टीम के साथ–साथ FSL टीम भी मौजूद रही। जांच–पड़ताल कर साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने अनुमान लगाए है कि युवती को हत्या करके मारा गया है। युवती की उम्र करीब 20 से 25 है। जिसकी पहचान पुलिस अभी तक नहीं कर पाई है।

 

शव पड़े होने की सूचना पुलिस को एक व्यक्ति ने पड़ा देखा था। जिसके बाद उसने सूचना तुरंत पुलिस को दी थी। मृतका का शव नई सब्जी मंडी में स्थित एक शेड के नीचे पड़ा मिला था। उस स्थान पर व्यक्ति बोरियों की कटाई का काम करता है। इसी सिलसिले में वह सुबह उक्त स्थान पर पहुंचा था।

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवा कर सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाया है। पुलिस शव की पहचान करने में जुटी है। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद मौत के असल कारण सामने आ पाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें