Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

हांसी में कैंटर और बाइक के बीच हुई टक्कर, दो युवकों की हालत गंभीर, मौके पर पहुंची 112 की टीम

August 12, 2024

हांसी में कैंटर और बाइक के बीच हुई टक्कर, दो युवकों की हालत गंभीर, मौके पर पहुंची 112 की टीम

हिसार: जिले के हांसी में कैंटर और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। आपको बता दे कि यह घटना ढाणा कलां गांव के पास हुई। घायलों की पहचान कुंगड़ भैणी निवासी बलराम और राजेश के रूप में हुई है। वे गांव से हिसार की तरफ जा रहे थे। डायल 112 के चालक अजय ने बताया कि किसी अज्ञात राहगीर ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि बाइक सवारों का ढाणा के पास कैंटर से एक्सीडेंट हो गया है।

कुछ ही देर में डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायल युवकों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार कर हिसार रेफर कर दिया। घायलों की पहचान उनके पास मिले आईडी कार्ड से हुई। पुलिस ने दोनों युवकों के परिजनों को घटना की सूचना दी। जिसके बाद परिजन गांव से अस्पताल के लिए रवाना हो गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें