Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

KBC 16: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 के शानदार आगाज पर भावुक हुए Amitabh Bachchan, एक्टर ने कही ये बात…

August 13, 2024

KBC 16: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 के शानदार आगाज पर भावुक हुए Amitabh Bachchan, एक्टर ने कही ये बात…

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के क्विज़ शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के 16 वें सीजन के शानदार आगाज पर भावुक हो गये। लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 16वें सीजन का शानदार आगाज हो चुका है। शो का प्रीमियर सोमवार रात 9 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर हुआ। अमिताभ बच्चन एक बार फिर से शो को होस्ट कर रहे हैं। वह कौन बनेगा करोड़पति के 16वें सीजन के साथ वापस लौटने पर भावुक होते नजर आए।

अमिताभ बच्चन ने शो के दौरान कहा,आज एक नए सत्र की शुरुआत हुई है, लेकिन आज मेरे पास शब्दों की कमी है और ऐसा इसलिए है क्योंकि किसी भी शब्द में आपके प्यार के प्रति आभार व्यक्त करने की क्षमता नहीं है। आपकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद देने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं, जिसने कौन बनेगा करोड़पति को एक नया जीवन दिया, जिसने इस मंच को फिर से रोशन किया, और जिसने एक परिवार को फिर से जोड़ा और मुझे आपके बीच उपस्थित होने की अनुमति दी।

मैं केबीसी के पुनर्निर्माण और पुनर्जन्म के लिए इस देश के लोगों को सलाम करता हूं। ये मंच आपका है, ये खेल आपका है और ये सीजन सिर्फ आपका है। आपके प्यार का सम्मान करने के लिए मैं दोगुनी मेहनत से आपके सामने उपस्थित होऊंगा। और मुझे विश्वास है कि आप मेरा हाथ पकड़कर मुझे आश्वस्त करते रहेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें