Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

नूंह: जलभराव की समस्या से लोग परेशान, मौसम विभाग ने इन इलाकों में जारी की चेतावनी

August 13, 2024

नूंह: जलभराव की समस्या से लोग परेशान, मौसम विभाग ने इन इलाकों में जारी की चेतावनी

नूंह: पिछले कई दिन से हो रही अच्छी बरसात की वजह से जलभराव की समस्या ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बरसात का पानी न केवल घरों व दुकानों में घुस रहा है बल्कि बरसात की वजह से नूंह विधानसभा के बीबीपुर गांव में एक मकान गिर गया। जिसमें मां – बेटे दब गए। मकान के मलबे में दबने की वजह से 6 वर्षीय बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है।

जिसे नलहड़ मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा नूंह शहर में जगह – जगह जलभराव की समस्या है। सबसे ज्यादा दिक्कत यह है कि सुडाका गांव के कब्रिस्तान में भी पानी भर गया है। स्थानीय विधायक आफताब अहमद ने नगर परिषद नूंह, जन स्वास्थ्य विभाग नूंह और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के लिए उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा से बातचीत की,

लेकिन वह किसी कार्य से चंडीगढ़ गए हुए थे। विधायक आफताब अहमद ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि इसके अलावा भी नूंह , घासेड़ा, जयसिंहपुर सहित कई गांव में बरसात के पानी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लिहाजा प्रशासन को जरूरी कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिन से इलाके में अच्छी बरसात हुई है।

पानी निकासी के पुख्ता इंतजाम नहीं होने की वजह से यह समस्या लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। नूंह शहर के कई इलाकों में तो कई कई फुट पानी भरा हुआ है। कुल मिलाकर जैसे ही विधायक आफ़ताब अहमद को क्षेत्र में अलग – अलग गांव में जलभराव की खबर लगी तो वह घटनास्थल के लिए रवाना हो गए और लोगों को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।

अभी भी आसमान पर बादल छाए हुए हैं और मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी की है। अगर आने वाले कुछ दिनों में बरसात हुई तो सूडाका , बीबीपुर, जयसिंहपुर, उजीना, संगेल, देवला सहित से प्रभावित इलाकों में लोगों की मुश्किलें बढ़ने से इनकार नहीं किया जा सकता।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें