Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

जापान में टला बड़ा हादसा: नारिता हवाईअड्डे पर मालवाहक विमान की हुई आपात लैंडिंग, 7 घंटे तक रनवे रहा बंद

August 13, 2024

जापान में टला बड़ा हादसा: नारिता हवाईअड्डे पर मालवाहक विमान की हुई आपात लैंडिंग, 7 घंटे तक रनवे रहा बंद

टोक्यो : जापान की राजधानी टोक्यो के निकट नारिता अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सोमवार मध्यरात्रि के बाद एक मालवाहक विमान की आपातकालीन लैंडिंग हुई, जिसके कारण रनवे को कई घंटों के लिए बंद करना पड़ा। रिपोर्ट के अनुसार, एटलस एयर द्वारा संचालित बोइंग 747 कार्गो विमान को लॉस एंजिल्स के लिए उड़ान भरने के बाद सोमवार को स्थानीय समयानुसार मध्यरात्रि के बाद लगभग 1:10 बजे हाइड्रोलिक सिस्टम की खराबी के कारण आपातकालीन स्थिति में नारिता हवाई अड्डे पर उतारना पड़ा। उड़ान संख्या 7106 के रनवे पर उतरने के बाद उसके एक टायर फटने और पहिया क्षतिग्रस्त होने का पता चला। दुर्घटना के कारण हवाई अड्डे पर रनवे ए लगभग सात घंटे तक बंद रहा, हालांकि इसकी वजह से किसी उड़ान में देरी अथवा उसका परिचालन रद्द नहीं करना पड़ा। परिवहन मंत्रालय के हवाईअड्डा कार्यालय के अनुसार, विमान में सवार चालक दल के सभी सात सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें