Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

रेवाड़ी: मंत्री डॉ. बनवारी लाल के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा, बावल क्षेत्र में देशभक्ति का बढ़ा जोश

August 13, 2024

रेवाड़ी: मंत्री डॉ. बनवारी लाल के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा, बावल क्षेत्र में देशभक्ति का बढ़ा जोश

रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी जिले के बावल क्षेत्र में आज लोक निर्माण मंत्री डॉ बनवारी लाल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली भी मौजूद रहीं। पूरा बावल क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। तिरंगा यात्रा शुरू होने से पहले शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।

बावल कस्बे में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में भाग लिया। मंत्री ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देशभर में चल रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान’ में भाग लें, अपने घर पर तिरंगा फहराएं और स्वतंत्रता दिवस मनाएं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए लोक निर्माण मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से देश व लोगों को प्रेरणा मिलती है।

स्वतंत्रता संग्राम में समर्पित भारत के महान नायकों की याद में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि हमें देश के लिए बलिदान देने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। साथ ही बातचीत में उन्होंने कहा कि 10 वर्षों में सरकार ने पूरे प्रदेश में हर क्षेत्र में समान रूप से विकास किया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वर्चुअल माध्यम से करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें