Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kolkata Doctor Murder Case : हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, CBI करेगी कोलकाता रेप और मर्डर केस की जांच

August 13, 2024

Kolkata Doctor Murder Case : हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, CBI करेगी कोलकाता रेप और मर्डर केस की जांच

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी और उसकी हत्या के मामले में हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई, इस दौरान उच्च न्यायालय ने इस केस की सीबीआई जांच के आदेश दे दिए हैं। कोर्ट ने आदेश दिया है कि इस मामले से जुड़े सीसीटीवी फुटेज, सभी बयान कल सुबह 10 बजे तक सौंपे जाएंगे।

बता दें, इस खबर के बाद देशभर के डॉक्‍टर गुस्‍से में हैं और न्‍याय व सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। हजारों की संख्या में रेजिडेंट डॉक्टर सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने पीड़िता को न्याय मिलने तक काम बंद करने का ऐलान किया है। इस बीच आज से देशभर के सरकारी अस्पतालों में हालात पहले से और भी बद्तर हो सकते हैं, क्योंकि रेजिडेंट डॉक्टर्स ने आज से OPD भी बंद करने का ऐलान किया है।

सीएम ममता बनर्जी ने पुलिस काे दिया था रविवार तक का समय

सीएम ममता बनर्जी ने पीड़िता के परिवार से भी मुलाकात की हैं। सीएम ममता बनर्जी ने मामले में उठ रही सीबीआई जांच की मांग पर बयान दिया था कि अगर पुलिस रविवार तक इस मामले में कोई खुलासा नहीं करती है तो इस मामले को सीबीआई को सौंपा जाएगा।

नाइट ड्यूटी कर रही जूनियर डॉक्टर अर्द्धनग्न और मृत अवस्था में मिलीं थी लाश

जानकारी के अनुसार जूनियर डॉक्टर गुरुवार को हॉस्पिटल में नाइट ड्यूटी कर रही थीं। जूनियर डॉक्टर ने करीब 2 बजे उन्होंने अपनी टीम के कुछ डॉक्टर्स के साथ डिनर किया और फिर वह कुछ देर के लिए सेमिनार हॉल में आराम करने के लिए चली गईं। इसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला और अगले सुबह 6 बजे वह अर्द्धनग्न और मृत अवस्था में मिलीं। डॉक्टर का शव गद्दे पर पड़ा हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि जूनियर डॉक्टर की रेप कर हत्या की गई है। बता दे कि मृतक महिला डॉक्टर के मुंह और दोनों आंखों पर खून था और गुप्तांगों पर खून के निशान और चेहरे पर नाखून के निशान थे। होंठ, गर्दन, पेट, बाईं एड़ी और दाहिने हाथ की उंगली पर चोट के निशान भी पाए गए। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने शुक्रवार को स्थानीय तला पुलिस स्टेशन में दुष्कर्म और हत्या की शिकायत दर्ज करवाई थी।

अस्पताल में आरोपी था सिविक वालंटियर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी काे गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी संजय रॉय शराब पीने और अश्लील फिल्में देखने का आदी था। वारदात वाली रात वो अस्पताल के अंदर कई बार आया गया था। पुलिस पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज के जरिए कई बातें सामने आई हैं। आरोपी अस्पताल में सिविक वालंटियर था। आरोपी कॉलेज में जब कोई पुलिसकर्मी भर्ती होता, तो वो उसकी मदद के लिए सहायक के तौर पर मौजूद रहता था, पर जिस दिन यह घटना हुई, उस दिन आरोपी अस्पताल नहीं आया था। घटना वाले दिव आराेपी अस्पताल के पीछे से आया और उसने पहले शराब पी फिर फोन पर अश्लील वीडियो देखीं और उसके बाद ओराेपी ने वारदात को अंजाम दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें