Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

राहुल गांधी की दुकान में मोहब्बत सिर्फ अपराधियों के लिए है: भाजपा

August 13, 2024

राहुल गांधी की दुकान में मोहब्बत सिर्फ अपराधियों के लिए है: भाजपा

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया समूह में शामिल समाजवादी पार्टी (सपा) और तृणमूल कांग्रेस पर अपराधियों तथा दुष्कर्म को संरक्षण देने और निर्लज्ज राजनीति करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि राहुल गांधी की सियासी दुकान में मोहब्बत सिर्फ अपराधियों, आतंक के आरोपी, भ्रष्टाचारियों और दंगाइयों के लिए ही है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद डॉ.सुधांशु त्रिवेदी ने पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में इंडिया समूह और सपा द्वारा अपराधियों और नाबालिगों के साथ दुष्कर्म करने वालों को संरक्षण देने और उस पर निर्लज्जता के साथ राजनीति करने के लिए जमकर आलोचना की और अपील की ऐसे मामलों में दलगत भावना से ऊपर उठकर मानवीय संवेदनशीलता से अपराधियों पर कठोर कार्रवाई के लिए आगे आना चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें