Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Delhi Doctor Strike: देशभर के रेजिडेंट डाॅक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी

August 13, 2024

Delhi Doctor Strike: देशभर के रेजिडेंट डाॅक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी

नयी दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक अस्पताल में एक महिला रेजिडेंट डाॅक्टर के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या के विरोध में देशभर के सरकारी अस्पतालों के रेजिडेंट डाॅक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रही। हड़ताल का आयोजन फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया रेजिडेंट डाॅक्टर एसोसिएशन ने किया है। डाॅक्टरों के संगठनाें ने केंद्र सरकार के मंत्रालयों को पत्र लिखकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है और अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को कहा है। डाॅक्टरों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है। रेजिडेंट डाॅक्टर दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। महिला डॉक्टर की हत्या के खिलाफ देशभर के डॉक्टर हडताल पर है। हालांकि अस्पतालों में आपात सेवाओं को बहाल रखा गया है। इस बीच कोलकाता उच्च न्यायालय ने पूरे मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो से कराने की आदेश दिये हैं। कोलकाता के संबंधित अस्पताल के प्रमुख ने त्यागपत्र दे दिया है। चिकित्सकों की सुरक्षा को लेकर महासंघ ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है और मृतक डॉक्टर के लिए शीघ्र न्याय और देश भर में सभी स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों के लिए सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने की मांग की हैं। अख़िल भारतीय महिला कांग्रेस ने डॉक्टरों की शांतिपूर्ण हड़ताल और माँगों का पूरी तरह से समर्थन किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें