Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Iran समर्थित हिजबुल्लाह ने Israel पर दागे रॉकेट, सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

August 14, 2024

Iran समर्थित हिजबुल्लाह ने Israel पर दागे रॉकेट, सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

बेरूत: ईरान समर्थित हिजबुल्लाह ने एक बार फिर इजरायल पर हमला किया है। जानकारी के अनुसार, हिजबुल्लाह ने इजरायल के सैन्य ठिकानों पर भारी तादात में रॉकेट दागे हैं। सरकारी मीडिया के अनुसार, हिजबुल्लाह ने मंगलवार देर रात माउंट नेरिया बेस पर रॉकेट दागे हैं। बताया जा रहा है कि यहां इजरायल के गोलानी ब्रिगेड बलों के बटालियन का मुख्यालय है।

नेशनल न्यूज एजेंसी (NNA) के अनुसार, हिजबुल्लाह ने घोषणा की कि उसके लड़ाकों ने मंगलवार रात 10 बजे जल अल-देइर में इजरायली सैनिकों की तैनाती वाले ठिकानों पर भारी मात्रा में रॉकेट दागे हैं। एनएनए ने कहा कि इजरायल के लड़ाकू विमानों ने लेबनान के तिरी, हद्दथा और राचाफ में हवाई हमले किए।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इजरायली लड़ाकू विमानों ने लेबनान के काफर किला और खियाम गांवों के अलावा कुनिन नगरपालिका पर भी हवाई हमले किए। अल-मनार और अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले हिजबुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान से उत्तरी इजरायल के मेरोन बेस पर 20 से अधिक रॉकेट दागे थे।

अल-मनार ने बताया कि पश्चिमी गलील में भारी रॉकेट दागे गए। विस्फोट के बाद क्षेत्र में सायरन की आवाजें सुनी गईं। समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, 7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर हमला किया था। इसके बाद इजरायल ने गाजा में घुसकर हमास के ठिकानों पर कार्रवाई की। लेबनानी सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह ने हमास के समर्थन में इजरायल की ओर रॉकेट दागे।

इसके बाद से ही लेबनान-इजरायल सीमा पर तनाव बढ़ा हुआ है। इससे पहले बेरूत पर इजरायल ने बड़ा हमला किया था, जिसमें हिजबुल्लाह के वरिष्ठ सैन्य कमांडर फौद शोकोर और सात नागरिक मारे गए थे। हिजबुल्लाह के महासचिव हसन नसरल्लाह ने इस हमले के बाद इजरायल को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें