Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

क्वेटा में आतंकी हमला: राष्ट्रीय ध्वज बेचने वाले दुकानदार पर बम फेंका, 3 लोगों की मौत, BLA ने ली जिम्मेदारी

August 14, 2024

क्वेटा में आतंकी हमला: राष्ट्रीय ध्वज बेचने वाले दुकानदार पर बम फेंका, 3 लोगों की मौत, BLA ने ली जिम्मेदारी

क्वेटा: पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस से पहले मंगलवार को आतंकियों ने बलूचिस्तान प्रांत में ग्रेनेड से हमला किया। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई। 6 लोग घायल भी हुए हैं। यह हमला बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा के लियाकत बाजार में झंडे बेच रहे एक दुकानदार पर किया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। बीएलए ने कहा कि उन्होंने इलाके के दुकानदारों को झंडे बेचने से मना किया था। जब दुकानदार नहीं माने तो उन्होंने उन पर बम से हमला कर दिया।

लियाकत बाजार क्वेटा की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है। हमले के वक्त यहां काफी भीड़ थी। पाकिस्तान में बुधवार को 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। बीएलए ने लोगों से 14 अगस्त को छुट्टी नहीं मनाने को कहा है। वहीं, सरकारी अस्पताल के प्रवक्ता वसीम बेग ने बताया कि अस्पताल में छह घायल और तीन शव लाए गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें