Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

78th Independence Day : स्वतंत्रता दिवस पर सीएम मान ने किया बड़ा ऐलान, कहा-10 हजार पुलिसकर्मी किए जाएंगे भर्ती

August 15, 2024

78th Independence Day : स्वतंत्रता दिवस पर सीएम मान ने किया बड़ा ऐलान, कहा-10 हजार पुलिसकर्मी किए जाएंगे भर्ती

जालंधर: आज पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस का जश्न बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर हर क्रांतिकारी, जाबांज सैनिक के बलिदान को याद किया जाता है, जो देश की आजादी के लिए मर मिटें। स्वंतत्रता दिवस के मौके पर वीरवार को जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में सीएम भगवंत सिंह मान ने तिरंगा फहराने की रस्म अदा की।

सीएम मान ने इस मौके पर कहा कि आज देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक शहर जालंधर के श्री गुरु गोबिंद सिंह जी स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लिया। देश की आजादी पंजाबियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। इस मौके पर सीएम मान ने कहा कि 10 हजार पुलिसकर्मी भर्ती किए जाएंगे। अभी तक 44666 युवाओं को नौकरियां दी गई हैं, जाे बिना किसी रिश्वत के मिली हैं।

उन्हाेंने कहा कि देश की हॉकी टीम को बहुत-बहुत बधाई, जिन्होंने ओलंपिक खेलों में देश का नाम रोशन किया हैं। गर्व की बात है कि टीम में 10 खिलाड़ी पंजाब से हैं। सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। स्पोर्ट्स टू ”खेडां वतन पंजाब दीयां’ को आगे बढ़ाने के लिए 28 अगस्त को संगरूर से शुरुआत की जा रही है।

सीएम मान ने कहा कि मोहाली इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलकर शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट कर दिया गया है। 28 सितंबर को शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती के मौके पर एयरपोर्ट पर 35 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। साथ ही हवाई अड्डे का नाम हलवारा के नाम पर रखने का प्रस्ताव भी केंद्र को भेजा गया है।

उन्हाेंने कहा कि प्रदेश के माथे पर लगे नशे के दाग को धोने के लिए हमारी सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति बनाई है, जिसके तहत अब तक 14381 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और एनडीपीएस एक्ट के तहत 10394 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 173 की तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है। करोड़ों की संपत्ति भी जब्त की गई है।

सीएम मान ने कहा कि आज ही के दिन शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह के आदरणीय चाचा और देश की आजादी के लिए पगड़ी बचाओं जट्टा आंदोलन के संस्थापक स्व. आज अजित सिंह जी की भी जयंती है। हम उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हैं। आइए इन शहीदों के नक्शेकदम पर चलने का प्रण लें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें