Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

दर्दनाक हादसा: गुरुग्राम के एक घर में लगी भीषण आग, एक व्यक्ति ज़िंदा जला

August 16, 2024

दर्दनाक हादसा: गुरुग्राम के एक घर में लगी भीषण आग, एक व्यक्ति ज़िंदा जला

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक घर में आग लगने से एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग पर काबू पाने के बाद जब लोग अंदर गए तो उसका जला हुआ शव मिला। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और दमकल की टीमें जांच कर रही हैं। आपको बता दें कि यह दुखद घटना गुरुग्राम के मारुति कुंज इलाके की है। जहां देर रात एक घर में अचानक आग लग गई।

पड़ोस में रहने वाले लोगों ने जब घर से धुआं उठता देखा तो आग बुझाने का प्रयास करने लगे। वहीं सबमर्सिबल चलाकर आग पर पानी फेंका गया। साथ ही आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। हालांकि, दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही लोगों ने आग पर लगभग काबू पा लिया था। आग बुझाने के बाद जब लोग अंदर गए तो वहां एक व्यक्ति का जला हुआ शव मिला। शव घर में रहने वाले संजय का बताया जा रहा है।

आग की लपटें इतनी भयानक थी कि शव कंकाल में तब्दील हो चुका था। बता दें लोगों ने संजय को बचाने की काफी कोशिश की लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। आग लगने के समय संजय घर में अकेला था। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को अस्पताल भेज दिया है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें