Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब में खाली हुई 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आयोग ने नहीं की घोषणा

August 16, 2024

पंजाब में खाली हुई 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आयोग ने नहीं की घोषणा

पंजाब डेस्क। इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया ने जम्मू कश्मीर हरियाणा में तो चुनाव की तारीखें घोषित कर दी हैं, लेकिन पंजाब में जो सीटें लोकसभा चुनाव के बाद खाली हुई हैं उनको लेकर कोई घोषणा नहीं की है। क्यास लगाए जा रहे थे कि जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के विधानसभा चुनावो के साथ ही पंजाब में खाली हुई चार विधानसभा सीटों पर भी शायद दोनों राज्यों के साथ ही उपचुनाव हो जाएंगे। लेकिन चुनाव आयोग ने इसकी कोई घोषणा न करके संकेत दे दिया है कि राज्य में उपचुनाव के लिए अलग से तारीख तय की जाएगी।

बता दें कि पंजाब में लोकसभी चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर संगरूर सीट से मैदान में उतरे थे और भारी मतों के साथ उन्होंने जीत हासिल की थी। उनके लोकसभा में पहुंचने के बाद विधानसभा सीट बरनाला खाली हो गई है। इसी तरह से कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भी लुधियाना लोकसभा सीट से सांसद बन गए हैं। उनकी गिद्दड़बाहा सीट भी खाली हो गई है।

डेरा बाबा नानक से विधायक पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा भी गुरदासपुर सीट से लोकसभा में पहुंच गए हैं। उनकी खाली हुई सीट पर भी उपचुनाव होना है। इसी तरह से होशियारपुर लोकसभा सीट से सांसद चुने जाने के बाद डॉक्टर राजकुमार चब्बेवाल की चब्बेवाल विधानसभा सीट भी खाली है। उस पर भी उपचुनाव होना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें