Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

चोरी की बढ़ती वारदातों पर संत समाज हुआ उग्र, बिना पंजीकरण रह रहे प्रवासियों के दस्तावेज जांचने का पुलिस प्रशासन से किया आग्रह

August 17, 2024

चोरी की बढ़ती वारदातों पर संत समाज हुआ उग्र, बिना पंजीकरण रह रहे प्रवासियों के दस्तावेज जांचने का पुलिस प्रशासन से किया आग्रह

जोगिंदर नगर: जोगिन्द्रनगर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से निपटने के लिये जोगिन्द्रनगर पुलिस द्वारा शुरू किये गये सर्च अभियान के तहत अन्य राज्यों से आये दिहाडीदार मजदूरों से पूछताछ की तथा उनके दस्तावेज चेक किये तथा बिना दस्तावेज के पाये गये प्रवासी लोगों को अपना अपना पंजीकरण करवाने बारे कहा। पुलिस द्वारा ऐसे लोगों को चेतावनी दी कि जो लोग बिना दस्तावेज के यहां रह रहे है उनके विरूध कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

दरअसल जोगिन्द्रनगर में गत दो माह से हल्के में 2 दर्जन से अधिक चोरी की बारदातें पेश आ चुकी है। लेकिन पुलिस के हत्थे चोरों के नहीं चढने से पुलिस कार्यप्रणाली पर स्वाल उठाये जा रहे है। पुलिस द्वारा हालात को समझते हुये अब क्युआरटी टीम को फिल्ड में उतारा है ताकि शातिर चोरों का पता लगाया जा सके। पुलिस की यह टीम इलाके में नाके लगायगी तथा आने जाने वाले लोगों पर निगाह रखेगी। उधर वढती आपराधिक घटनाओं के मध्यनजर रामकृष्ण आश्रम लदरूहीं के महात्मा राम कृष्ण रामायणी ने दुख व्यक्त करते हुये पुलिस प्रशासन से आग्रह किया कि ऐसे लोगों का पता लगाया जाये जो बिना पंजीकरण के जोगिन्द्रनगर के गांव गांव घूम रहे है ऐसे लोगों पर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की जो लोग बिना आधार कार्ड केै घूम रहे है।

उधर स्थानीय लोगों ने कहा कि पुलिस छानबीन में ऐसे कई लोग मिले जो बिना पुलिस पंजीकरण के यहां रह रहे है। वहीं कुछ की जन्म तिथि भी एक जैसी ही है। उन्होनें पुलिस प्रशासन के मांग की कि ऐेसे लोगों पर नियमित नजर रखी जाये ताकि जोगिन्द्रनगर में कानून व्यवस्था को कायम रखा जा सके। स्थानीय लोगों ने कहा कि प्रवासी मजदूरो को चाहिए कि वह अपना नाम पुलिस थाना में पंजिकृत करवायें। लोगों ने जोगिन्द्रनगर बाजार में ऐसे लोगों की दुकानों में जाकर उन्हें अपना नाम पुलिस थाना में पंजीकरण करवाने को कहा। उधर डीएसपी पधर दिनेश कुमार स्थानीय मकान मालिकों से आग्रह किया कि वह अपना मकान किराये देते समय किरायेदार की पुलिस वेरिफिकेशन अवश्य करवायें ताकि किसी परेशानी से बचा जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें