Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kolkata doctor’s rape-murder: पंजाब में भी डॉक्टरों ने हड़ताल और प्रदर्शन कर जताया विरोध, ओपीडी बंद होने से मरीज हुए परेशान

August 17, 2024

Kolkata doctor’s rape-murder: पंजाब में भी डॉक्टरों ने हड़ताल और प्रदर्शन कर जताया विरोध, ओपीडी बंद होने से मरीज हुए परेशान

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के बाद पंजाब में भी डॉक्टर्स ने शुक्रवार को हड़ताल कर दी। फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल समेत जिले भर के सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर हड़ताल पर हैं। सिर्फ आपातकालीन सेवाएं ही उपलब्ध हैं। वहीं मोगा में सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने प्रदर्शन कर रोष जताया। फिरोजपुर सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने दो घंटे की हड़ताल की है। वहीं पठानकोट सिविल अस्पताल में भी डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान एसएमओ डॉ. सुनील चंद समेत कई डॉक्टर उपस्थित रहे। एसएमओ डॉ सुनील चंद और अन्य डॉक्टरों ने कहा कि जब तक महिला डाक्टर के हत्यारों को सजा नहीं दी जाती, तब तक डॉक्टर इसी तरह हड़ताल करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी इसी तरह हाल ही में वाकया हो गया। फिर भी सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें