Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Prime Video ने की Dhanush स्टारर तमिल एक्शन-ड्रामा रायन की ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्रीमियर की घोषणा

August 17, 2024

Prime Video ने की Dhanush स्टारर तमिल एक्शन-ड्रामा रायन की ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्रीमियर की घोषणा

मुंबई: धनुष द्वारा डायरेक्टेड और सन पिक्चर्स के तले कलानिधि मारन द्वारा प्रोड्यूस, रायन में धनुष मुख्य भूमिका में हैं, और एसजे सूर्या, सेल्वा राघवन, सरवनन, संदीप किशन, कालिदास जयराम, दुशारा विजयन और प्रकाश राज अहम भूमिकाओं में हैं। प्राइम वीडियो जो इंडिया का सबसे पॉपुलर एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन है, ने अनाउंस किया है कि तमिल एक्शन ड्रामा “रायन” का ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्रीमियर 23 अगस्त को किया जाएगा।

सन पिक्चर्स के बैनर तले कलानिधि मारन के अंदर बनी इस फिल्म को धनुष ने डायरेक्ट करने के साथ लीड रोल निभाया है। रायन में एसजे सूर्या, सेल्वा राघवन, सरवनन, संदीप किशन, कालिदास जयराम, दुशारा विजयन, प्रकाश राज और अपर्णा बालमुरली जैसे टैलेंटेड एक्टर्स अहम रोल्स में हैं। रायन धनुष की 50वीं फ़िल्म है और यह प्राइम वीडियो पर तमिल में स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी, साथ ही तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ में डब किए गए वर्जन भी उपलब्ध होंगे। यह 23 अगस्त से भारत और 240 अन्य देशों और क्षेत्रों में देखा जा सकेगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

बता दें कि यह एक्शन-ड्रामा प्राइम वीडियो की लेटेस्ट पेशकशों में से एक है। रायन की कहानी चार भाई- बहनों को है, को खुद की सुरक्षा के लिए गांव छोड़ कर शहर आ जाते हैं। बड़े होते ही, मनिकम (कालिदास जयराम) एक इमानदार कॉलेज स्टूडेंट होता है, मुथु (सुदीप किशन) आवेगी करता है, और रायन (धनुष) जिम्मेदार पिता जैसी भूमिका निभाते हैं। उनका रिश्ता उनकी बहन दुर्गा (दुशारा विजयन) के इर्द-गिर्द घूमता है।

दुर्गा की शादी करने की रायन की कोशिश उसे दो गैंगस्टर्स, सेथु (एसजे सूर्या) और दुरई (सरवनन) के बीच सत्ता संघर्ष में ले जाती है। शहर में एक नया पुलिस अधिकारी (प्रकाश राज) शहर को साफ करने की कोशिश करने के लिए स्थिति का फायदा उठाता है। कहानी रायन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बढ़ती चुनौतियों के बीच अपने परिवार की रक्षा करने के लिए लड़ता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें