Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘बिल लाओ इनाम पाओ’ योजना, 2601 विजेताओं ने जीते 1.52 करोड़ रुपए के इनाम: Harpal Singh Cheema

August 17, 2024

‘बिल लाओ इनाम पाओ’ योजना, 2601 विजेताओं ने जीते 1.52 करोड़ रुपए के इनाम: Harpal Singh Cheema

चंडीगढ़: आम जनता के बीच लोकप्रिय हो चुकी ‘बिल लाओ इनाम पाओ’ योजना की शानदार सफलता की घोषणा करते हुए, पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी एवं कर मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां बताया कि मेरा बिल एप पर अपलोड किए गए कुल 97,443 बिलों के परिणामस्वरूप 2601 विजेताओं ने 1,51,62,335 रुपए के इनाम जीते हैं।

यह जानकारी देते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि इस योजना से कर अनुपालन में भी महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत बिल जारी करने में अनियमितताओं के दोषी पाए जाने वालों पर 7,92,72,741 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया कि इनमें से अब तक 6,16,98,869 रुपए का जुर्माना वसूला जा चुका है।

वित्त मंत्री ने आगे बताया कि कुल 2601 विजेताओं में से 1892 विजेताओं को 1,10,22,885 रुपए के इनाम पहले ही वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि शेष 709 विजेताओं को 41,39,450 रुपए के इनाम देने की प्रक्रिया चल रही है और इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा कि “बिल लाओ इनाम पाओ” योजना का उद्देश्य कर जागरूकता को बढ़ावा देना और लोगों को उनकी खरीदारी के लिए बिल की मांग करने के लिए प्रोत्साहित करना था।

उन्होंने कहा कि इस योजना की सफलता मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा कर प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही लाने के प्रयासों का प्रमाण है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि ‘बिल लाओ इनाम पाओ’ योजना को मिली प्रतिक्रिया काफी उत्साहजनक है और पंजाब सरकार ऐसी पहलों को जारी रखेगी जो लोगों को लाभ पहुंचाने और कर अनुपालन की संस्कृति को बढ़ावा देने में सहायक होंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें