Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Tangalana’ की कहानी की गहराई दर्शाती है Malavika Mohanan द्वारा शेयर की गई Chiyaan Vikram संग ये अनदेखी तस्वीर

August 18, 2024

‘Tangalana’ की कहानी की गहराई दर्शाती है Malavika Mohanan द्वारा शेयर की गई Chiyaan Vikram संग ये अनदेखी तस्वीर

मुंबई : स्वतंत्रता दिवस पर “तंगलान” की रिलीज के साथ, देश ने एक नए तरह के सिनेमा का अनुभव किया है, जिसमें चियान विक्रम और मालविका मोहनन लीड रोल में हैं।फिल्म को हर जगह से शानदार रिव्यू मिली है और दर्शक आरती के रूप में मालविका मोहनन की परफॉर्मेंस से इंप्रेस हो गए हैं। एक्ट्रेस ने अनोखे किरदार के साथ-साथ बहुत मजबूत प्रभाव डाला है और अपनी परफॉर्मेंस से सबको इंप्रेस कर रही है। फिल्म के थिएटर्स में सक्सेसफुल रन के बीच, मालविका ने फैंस को सरप्राइज देते हुए “तंगलान” से चियान विक्रम के साथ अपनी एक अनदेखी फोटो शेयर की है।

मालविका ने सोशल मीडिया पर “तंगलान” से चियान विक्रम के साथ एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में दोनो एक्टर्स खून से लिपटे हुए इंटेंस इमोशन और गुस्से को दिखाई दे रहे हैं, जो फिल्म के इमोशंस को परफेक्ट तरीके से कैप्चर करता है। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है,

“आप किसी भूमिका के लिए कितने पागल हो सकते हैं?”

हम- तंगलान और आरती❤‍🔥”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malavika Mohanan (@malavikamohanan_)

यह वास्तव में मालविका और चियान विक्रम की अपनी भूमिकाओं के प्रति समर्पण को दर्शाता है, जो फिल्म में साफ तौर से दिखाई देता है। मालविका एक्टिंग के मामले में एक प्लेसेंट सरप्राइस हैं, और यह बिना किसी शक तमिल सिनेमा में उनका बेस्ट किरदार है। ऐसे में उनकी कुछ इंटरेस्टिंग आने वाली फिल्मों में “युद्रा”, “द राजा साब” और “सरदार 2” का नाम शामिल हैं।

तंगलान साउथ की एक और बड़ी फिल्म होने जा रही है। यह कोलार गोल्ड फील्ड्स (KGF) की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिसकी अंग्रेजों ने खोज की और अपने फायदे के लिए इसका इस्तेमाल किया। यह फिल्म दर्शकों के लिए अनोखी कॉन्सेप्ट लाने की साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की परंपरा को आगे ले जाएगी। यह एक और अनोखे कांसेप्ट वाली साउथ इंडियन फिल्म है।

चियान विक्रम और मालविका मोहनन स्टारर ‘तंगलान’ 15 अगस्त, 2024 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में दुनिया भर में रिलीज़ हो चुकी है। फिल्म का म्यूजिक जीवी प्रकाश कुमार ने कंपोज किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें