Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Raksha Bandhan: राखी पर देखे भाई-बहन के प्यार पर बनी ये 5 बॉलीवुड फिल्में, भाई-बहन में होगा अटूट प्यार

August 18, 2024

Raksha Bandhan: राखी पर देखे भाई-बहन के प्यार पर बनी ये 5 बॉलीवुड फिल्में, भाई-बहन में होगा अटूट प्यार

Raksha Bandhan Special Movies: देशभर में 19 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। यह त्योहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। वहीं रक्षाबंधन के त्योहार को कई बॉलीवुड फिल्मों में बड़ी ही खूबसूरती से दिखाया गया है। ऐसे में आज हम आपके लिए उन्हीं फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपने भाई-बहन के साथ देख सकते हैं। साथ ही इन फिल्मों से आप अपने इस दिन को और भी खास बना सकते हैं।

1. सरबजीत 
रक्षाबंधन के खास मौके पर आप पर ‘सरबजीत’ फिल्म देख सकते हैं। यह एक रियल लाइफ भाई-बहन की दर्दभरी दास्तां है, जो इस फिल्म की कहानी के जरिए दिखाया गया है। इस फिल्म में एक बहन मरते दम तक अपने भाई के लिए लड़ाई लड़ती है।

Sarbjit

2. हम साथ-साथ हैं
‘हम साथ-साथ हैं’ फिल्म तो आज ही हर किसी के जहन में बैठी है। इस फिल्म में भाई बहन के अटूट बंधन को बेहद ही मजबूती और प्यार को दिखाया गया है। इन भाई-बहनों के बीच की बॉन्डिंग को देखना लोग खूब पसंद करते हैं। यह फिल्म एक परिवार में भाई-बहन को हमेशा साथ-साथ रहने की सीख देती है।

Ham Sath Sath Hain

3. रक्षाबंधन 
बॉलीवुड अक्षय कुमार की ‘रक्षाबंधन’ फिल्म में भाई-बहन के अटूट रिश्ते को बखूबी दिखाया गया है। इस फिल्म आप भी देखकर काफी इमोशनल हो जाएंगे। इस फिल्म अक्षय की चार बहनें होती है, जिसकी जिम्मेदारी उन पर ही होती है। लेकिन यह फिल्म भाई-बहन के रिश्ते और भी मजबूत कर देगी।

Raksha Bandhan

4. दिल धड़कने दो
जोया अख्तर के डायरेक्शन में बनी ‘दिल धड़कने दो’ साल 2015 में रिलीज हुई एक बेहतरीन फिल्म है. इस फिल्म में रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा ने भाई-बहन का किरदार निभाया है. अनिल कपूर, फरहान अख्तर, अनुष्का शर्मा जैसे कलाकार भी इस मूवी का अहम हिस्सा थे।

Dil Dhadakne Do

5. जोश
शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म ‘जोश’ में भाई बहन के रिश्तो को बड़ी ही खूबसूरती से दिखाया गया है। दोनों एक्टर इस फिल्म में भाई-बहन के किरादार में नजर आए हैं। यह पहली ऐसी फिल्म है, जिसमें शाहरुख और ऐश्वर्या भाई बहन के किरदार में लोगों के दिल पर राज किया।

Josh Movie

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें