Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

GOAT Trailer Out: मूवी ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज़, थलापति विजय डबल रोल में मचाएंगे धूम

August 18, 2024

GOAT Trailer Out: मूवी ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज़, थलापति विजय डबल रोल में मचाएंगे धूम

The GOAT Trailer release: ‘लियो’ के बाद थलापती विजय की सबसे बड़ी फिल्म ‘द गोट’ यानी ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ का धमाकेदार ट्रेलर शनिवार को रिलीज हो गया है। फिल्म को लेकर विजय के फैंस पहले से ही काफी एक्साइटेड थे, जिसके बाद मेकर्स ने 17 अगस्त को इसका जबरदस्त ट्रेलर जारी कर फैंस की बेताबी और बढ़ा दी है।

धमाकेदार है ट्रेलर
ट्रेलर में थलापति विजय का भरपूर एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेगा। इसके अलावा उनका फिल्म में डबल रोल भी है। मार-धाड़ के साथ जबरदस्त वीएफएक्स स्क्रीन पर जान डाल रहे हैं। विजय को एक बंदूक थामे हुए, एक्शन करते देखा जा सकता है। स्क्रीन पर अभिनेता का जादू ऐसा है जो सिनेमाघरों में तालियां और सीटियों की गूंज को का बवंडर उठा देगा।

पैन इंडिया है फिल्म
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (GOAT) विजय की पैन इंडिया फिल्म है, जिसे कई भाषाओं में पूरी दुनिया में रिलीज किया जाएगा। सुपरस्टार की फैन फॉलोइंग को देखते हुए रिलीज के एक महीने पहले से ही इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई थी। यह एडवांस बुकिंग भारत नहीं बल्कि यूके (यूनाइटेड किंगडम) में शुरू हुई थी।

‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ का निर्देशन वेंकट प्रभु ने किया है। यह थलपति विजय की 68वीं फिल्म है जो 5 सितंबर, 2024 को रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें