Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

राखी के त्यौहार पर बहन ने भाई को दिया जिंदगी का उपहार, किडनी देकर बचाई भाई की जान

August 19, 2024

राखी के त्यौहार पर बहन ने भाई को दिया जिंदगी का उपहार, किडनी देकर बचाई भाई की जान

यूं तो देश में राखी और भाई बहन के प्यार के अनगिनत उदाहरण मिल जायेंगे, जिसमें भगवान श्री कृष्ण से लेकर, सिकंदर की पत्नी द्वारा पोरस को भेजी गई रखी भी शामिल है, लेकिन फरीदाबाद में भाई बहन के प्यार का एक ताजा उदाहरण सामने आया है जिसमे बहन ने भाई को राखी से ठीक दो दिन पहले अपनी किडनी देकर भाई की जान बचाई है।

आपको मिलवाते हैं फरीदाबाद की रहने वाली महिला रूपा से जिसने अपने भाई को राखी पर उपहार लेने के बजाए भाई की जान बचा कर उसे सबसे बड़ा तोहफा दिया है। बहन से किडनी लेने वाले ललित कुमार ने बताया कि जनवरी 2023में उन्हे परेशानी शुरू हुई। जब चेक अप कराया गया तो पता चला कि उनका क्रेटीनिन 12 से ज्यादा था । उसके बाद उनका डायलिसिस शुरू हो गया। ललित कुमार के मुताबिक उनकी बहन भी फरीदाबाद में ही रहती हैं। जब उन्हें पता चला तो उन्होंने खुद से आगे आकर कहा कि बाई मै किडनी देने के लिए तैयार हूं। ललित कुमार के मुताबिक उन्होंने मना भी किया लेकिन बहन ने कुछ नही सुना ।

इस बारे में ललित कुमार की बहन रूपा से जब बात की गई तो वह बेहद खुश नजर आई उन्हें खुशी इस बात की है कि उन्होंनेअपने छोटे भाई की जान बचाई है। रूपा ने बताया कि उन्होंने खुद ही भाई को अपनी किडनी लेने के लिए तैयार किया क्योंकि वह नही चाहते थे कि उनकी वजह से उनकी बहन के जीवन में कोई परेशानी हो। रूपा से जब पूछा गया कि क्या उनके परिवार में किसी ने इस बात को लेकर एतराज जताया तो उन्होंने कहा कि मेरे पति की मौत हो चुकी है। मेरे दो बच्चे हैं लेकिन किसी ने भी मुझे इस काम को करने से नहीं रोका। उन्होंने कहा कि राखी के मौके पर भाई की जान बचा कर वह खुश हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें