Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

महिंद्रा ने अपनी नई और शानदार एसयूवी Thar Roxx की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

August 20, 2024

महिंद्रा ने अपनी नई और शानदार एसयूवी Thar Roxx की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने थार रॉक्स लॉन्च की है, जो अपनी बोल्ड डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस से बाजार में हलचल मचाने के लिए डिजाइन की गई नई एसयूवी है। 12.99 लाख रुपए से शुरू होने वाली कीमत वाली थार रॉक्स को ऑल-न्यू एमग्लाइड प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है, जो एक सहज सवारी और सटीक हैंडलिंग प्रदान करती है।

विभिन्न इलाकों के लिए विश्वसनीयता और मजबूती सुनिश्चित करने के लिए इसे मुश्किल स्थितियों में कठोर रूप से परखा गया है। थार रॉक्स की बुकिंग 03 अक्टूबर, 2024 से ऑनलाइन और महिंद्रा डीलरशिप पर शुरू होगी और इसकी टैस्ट ड्राइव 14 सितंबर, 2024 से शुरू होगी। नई थार रॉक्स की डिलीवरी इस साल दशहरा से शुरू होगी, ताकि ग्राहक जल्द से जल्द अपनी नई महिंद्रा एसयूवी का आनंद ले सकें।

थार रॉक्स में एडवांस्ड सुरक्षा और परफॉर्मेंस तकनीकें शामिल हैं, जिनमें जी20 टीजीडीआई एमस्टालियन और डी23 एमहॉक शामिल हैं जो मजबूत, विश्वसनीय प्रदर्शन के लिए क्रमश: 380 एनएम और 370 एनएम का अधिकतम टॉर्क पैदा करते हैं। शानदार सुविधाओं की एक बैस्ट इन क्लास सीरीज और यात्री आराम में वृद्धि के लिए दूसरी लाइन में एक फ्लैट फ्लोर डिजाइन आकर्षण को बढ़ाता है। थार रॉक्स में 10.25-इंच की स्क्रीन दी गई है, ये कार DRLs के साथ में प्रोजेक्टर हेडलैंप्स के साथ मिलेगी।

थार रॉक्स में 3 डोर थार के मुकाबले 2 एडिशन डोर और सीट ले आउट दिया गया है। कार में नई स्टाइलिश ग्रिल के साथ सी-आकार के एलईडी डीआरएल, गोल शेप में फॉग लाइट, डुअल-टोन एलॉय व्हील और रियर-डोर-माउंटेड हैंडल दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें