Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्टार भारत के कलाकारों ने इस रक्षाबंधन पर अपने भाई-बहनों के साथ खट्टे-मीठे रिश्तों का किया खुलासा

August 20, 2024

स्टार भारत के कलाकारों ने इस रक्षाबंधन पर अपने भाई-बहनों के साथ खट्टे-मीठे रिश्तों का किया खुलासा

मुंबई: भारत संस्कृति से समृद्ध देश है, जहाँ रिश्तों को बहुत महत्व दिया जाता है और इनमें से सबसे प्रिय रिश्ता भाई-बहन का होता है। रक्षाबंधन खूबसूरत त्यौहार है, जिसे लोग पूरे उल्लास के साथ मनाते हैं। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर उनकी लम्बी उम्र और सुरक्षा के लिए राखी बांधती हैं। राखी के बदले में भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं और उनकी सुरक्षा करने का वादा देते हैं।

इसी बीच इस विशेष अवसर को मनाने को लेकर स्टार भारत के कलाकार आयुषी भावे, शांभवी सिंह और नाकिया हाजी ने अपने भाइयों संग इस दिन से जुड़ीं यादों और उनके बॉन्ड को लेकर कुछ ख़ास बातें दर्शकों से साझा की। 10:29 की आख़िरी दस्तक’ शो की अभिनेत्री आयुषी भावे कहती हैं, “रक्षाबंधन मेरे लिए एक बहुत ही ख़ास त्यौहार है, खासकर इसलिए क्योंकि मेरा 5 साल छोटा भाई है,

जो मेरा सबसे चहेता और प्यारा दोस्त है। हालांकि वह इस साल घर से दूर रह रहा है और मैं ’10:29 की आख़िरी दस्तक’ शो की शूटिंग के शेड्यूल चलते व्यक्तिगत रूप से शायद उससे न मिल पाऊं, हम शायद वीडियो कॉल के माध्यम से वर्चुअली अपनी राखी मनाएंगे। इसलिए तकनीक का धन्यवाद! यह त्यौहार मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन मेरे कजिन्स भाई भी घर आते हैं.

हम एक दुसरे को मिठाइयां खिलाते हैं और उपहार साझा करते हैं और एक-दूसरे को राखी बाँध सकते हैं। अपने चचेरे भाइयों में सबसे बड़ी बहन होने के नाते, मुझे उन्हें आशीर्वाद और प्यार देना बहुत पसंद है। मुझे अपने छोटे भाई की याद आती है, जो हर साल अपनी जेब खर्च बचाकर मेरे लिए गिफ्ट लेता है जिससे रक्षाबंधन वास्तव में और भी खूबसूरत बन जाता है।”

10:29 की आख़िरी दस्तक’ शो की अभिनेत्री शांभवी सिंह इस त्यौहार के भावनात्मक महत्व के बारे में बताते हुए कहती हैं, “रक्षाबंधन मेरे लिए एक विशेष त्यौहार है, जो भाई-बहनों के मजबूत बंधन का प्रतीक है। यह त्यौहार भावनात्मक संबंध बढ़ाता है, वह वास्तव में बहुत खास है। काम की वजह से मुंबई में अपने भाई से दूर होने पर मुझे हमारे रिश्ते की गहराई का एहसास होता है।

जब हम दूर होते हैं, तो राखी का वादा और इसकी गहराई का पता चलता है। पिछले साल मेरी राखी बहुत यादगार थी जब मेरे भाई और चचेरे भाई दोनों इस शहर में थे और हमने मेरी व्यस्त शूटिंग के बाद एक साथ अपनी राखी मनाई। इस साल, मैं खुश हूँ कि मेरा भाई पटना से आया है और मैं अपने कज़िन्स भाइयों को राखियां भेजूँगी। हम अपने प्यार, विश्वास और समर्थन को जीवित रखते हुए इसे वर्चुअली मनाएंगे।

बचपन में राखियां चुनने और त्योहार की तैयारियों की खुशी से लेकर अब तक, रक्षाबंधन का सार समान बना हुआ है। मैं परिवार के साथ बिताए उन खुशहाल पलों को याद करती हूं, जो ढेर सारी हंसी, माँ के स्वादिष्ट व्यंजनों से भरपूर है। शांभवी ने अपने ऑनस्क्रीन भाई के बारे में बताते हुए कहा, “10:29 की आख़िरी दस्तक’ शो में नितिन सप्रा मेरा ऑन-स्क्रीन भाई है।

शो में वे मेरा पूरा समर्थन और देखभाल करते हैं, जिससे यह पूरा अनुभव और भी खास बन गया। हमारी ऑन-स्क्रीन मुझे सुनता क सुनने वाले कान या सलाह देने के लिए मौजूद रहते हैं। यह मेरे लिए एक वास्तविक भाई की तरह है।’शैतानी रस्में’ शो में मुख्य किरदार निभाने वाली अभिनेत्री नाकिया हाजी ने बताया, “रक्षा बंधन मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है।

मेरे सगे भाई का नाम अली है और अन्य दो राखी भाई हैं, जिनका नाम डीन और ख़ुश है। ये तीनो मेरा बहुत ख्याल रखते हैं। मैं जहाँ भी जाती हूं ये इस बात का ध्यान देते हैं कि मुझे समय पर वहां पहुंचाएं और वहां से घर ले आए। मैं छोटी बहन हूं, इसलिए मेरा बहुत दुलार होता है। हर साल मैं सुबह भगवान जी की प्रार्थना करने के बाद अपने भाइयों को राखी बांधती हूं।

हम पूरा दिन साथ रहकर एक अच्छा समय बीताते हैं। रही बात किसी ख़ास गिफ्ट की तो मुझे आज भी याद है कि मुझे मेरे भाइयों ने मिलकर राखी बांधने के लिए पाँच हजार रूपए दिए थे, लेकिन ये सारे छुट्टे थे, जिसमें 10 रुपए के नोट और बाकि सब सिक्के थे। इसलिए मेरे लिए यह दिन मेरे दिल के करीब है।”अपने चहेते कलाकार के बारे में अधिक जानने के लिए बने रहिए हर सोमवार से शनिवार, सिर्फ स्टार भारत पर।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें