Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

पैरालंपिक खेलों की सुरक्षा में 25 हजार पुलिसकर्मी होंगे तैनात: Gérald Darmanin

August 21, 2024

पैरालंपिक खेलों की सुरक्षा में 25 हजार पुलिसकर्मी होंगे तैनात: Gérald Darmanin

पैरिस: फ्रांस के गृहमंत्री गेराल्ड डेर्मेनिन ने मंगलवार को कहा कि ओलंपिक के दौरान की गई सुरक्षा व्यवस्था की तर्ज पर पैरालंपिक खेलों के दौरान भी पैरिस और इसके आसपास प्रत्येक दिन लगभग 25 हजार पुलिसर्किमयों को तैनात किया जाएगा। फ्रांस की राजधानी और इसके आसपास के इलाकों में पैरालंपिक का आयोजन 28 अगस्त से 8 सितंबर तक होना है। डेर्मेनिन ने प्रेस कांफ्रेंस में दोहराया कि अधिकारियों ने पैरालंपिक खेलों के लिए कोई ‘ठोस’ आतंकवादी खतरा नहीं पाया है। उन्होंने कहा कि गाजा में युद्ध के दौरान फलस्तीन में लोगों की मौतों और पश्चिम एशिया में व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष के खतरे के बीच ओलंपिक की तरह पैरालंपिक के दौरान भी इजराइल के 27 खिलाड़ियों को एलीट पुलिस अधिकारियों द्वारा 24 घंटे सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। डेर्मेनिन ने कहा कि इसके अलावा 10 हजार निजी सुरक्षा एजेंट आयोजन स्थलों पर खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद करेंगे। पैरिस 2024 आयोजन समिति के अध्यक्ष टोनी एस्टेनग्वे ने बताया कि पैरालंपिक का आयोजन 19 आयोजन स्थलों पर होगा और इन खेलों में 4400 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें