Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी प्रधानमंत्री Li Qiang ने वियतनामी राष्ट्रपति To Lam से भेंट की

August 21, 2024

चीनी प्रधानमंत्री Li Qiang ने वियतनामी राष्ट्रपति To Lam से भेंट की

चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने सोमवार को दोपहर बाद पेइचिंग में राजकीय यात्रा पर आये वियतनामी राष्ट्रपति टो लाम से भेंट की। ली छ्यांग ने कहा कि चीन हमेशा वियतनाम को पड़ोसी कूटनीति की प्राथमिक दिशा के रूप में देखता है ।चीन वियतनाम के साथ परंपरागत मित्रता बनाए रखकर पारस्परिक सहयोग गहराते हुए चीन-वियतनाम साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण निरंतर आगे बढ़ाने को तैयार है। ताकि दोनों देशों की जनता को अधिक लाभ मिले।

उन्होंने कहा कि चीन वियतनाम के साथ बेल्ट एंड निर्माण पहल और दो गलियारे तथा एक सर्कल के रणनीति जुड़ाव को गति देने ,पारस्परिक संपर्क का स्तर उन्नत करने ,व्यापार व निवेश का विस्तार करने और कृषि ,बुनियादी संस्थापन ,ऊर्जा ,डिजिटल अर्थव्यवस्था ,हरित विकास व कुंजीभूत खनिज आदि क्षेत्रों का सहयोग मजबूत करने का उत्सुक है। चीन वियतनाम के साथ अगले वर्ष राजनयिक संबंध की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मनाने की श्रृंखलात्मक गतिविधियों का आयोजन करेगा और संस्कृति ,पर्यटन ,शिक्षा व स्वास्थ्य सहयोग बढ़ाएगा।

टो लाम ने कहा कि वियतनाम हमेशा चीन के साथ संबंधों को वियतनामी कूटनीति की सर्वोच्च प्राथमिकता के तौर पर देखता है ।वियतनाम चीन के साथ विभन्न क्षेत्रों का व्यावहारिक सहयोग बढ़ाकर रणनीतिक महत्व संपन्न वियतनाम-चीन साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण बढ़ाने को तैयार है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप , पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें