Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

SC संगठनों के भारत बंद का पंजाब में कोई असर नहीं, निजी स्कूल बंद और सरकारी स्कूल रहेंगे खुले

August 21, 2024

SC संगठनों के भारत बंद का पंजाब में कोई असर नहीं, निजी स्कूल बंद और सरकारी स्कूल रहेंगे खुले

जालंधर: एससी-एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ आज देशभर के 21 संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया है। लेकिन आपको बता दे कि पंजाब में भारत बंद का कोई असर नहीं होगा। पंजाब में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) को छोड़कर किसी भी एससी समुदाय से जुड़े संगठन ने बंद का समर्थन नहीं किया है। पंजाब में बीएसपी ने भी बेमन से इसका समर्थन किया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ बीएसपी जालंधर के बूटा मंडी इलाके में अपना विरोध मार्च निकालेगी।

इसके अलावा पंजाब में निजी स्कूल प्रबंधकों ने बंद के आह्वान को देखते हुए स्कूल बंद रखे हैं, जबकि सरकारी स्कूल खुले हैं। सुबह के बाजारों में भी बंद का कोई असर नहीं दिखा। बाजारों में रोजाना की तरह दुकानें खुली हैं। आपको बता दें कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने भारत बंद का फैसला लिया है। भारत बंद के फैसले को देखते हुए सरकार ने प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। दरअसल संगठनों को इस बात पर आपत्ति है कि कोर्ट ने कहा है कि आरक्षण का लाभ सबसे जरूरतमंद लोगों को मिलना चाहिए। संगठनों ने इस फैसले का विरोध करते हुए कहा कि इससे आरक्षण के सिद्धांतों को नुकसान पहुंचेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें