Last Updated: November 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

कांग्रेस आज ED कार्यालय में देगी ज्ञापन, SEBI के खिलाफ प्रदर्शन

August 22, 2024

कांग्रेस आज ED कार्यालय में देगी ज्ञापन, SEBI के खिलाफ प्रदर्शन

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस आज भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) में हो रहीं कथित अनियमितताओं के खिलाफ राजधानी भोपाल स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ED) कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपेगी। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि राजधानी भोपाल में जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन के तहत कांग्रेस आज ईडी कार्यालय जाकर ज्ञापन सौंपेगी। इस दौरान कांग्रेस महासचिव और मध्यप्रदेश प्रभारी भंवर जितेन्द्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुये जायेंगे। सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेता सेबी की अनियमितताओं के खिलाफ ईडी कार्यालय के सामने विशाल प्रदर्शन करेंगे और उसके बाद ईडी निदेशक को ज्ञापन सौंपा जायेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें