Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Salman Khan भांजे Agni संग वाइब करते आए नजर, रिलीज हुआ “You Are Mine” सॉन्ग का टीजर

August 22, 2024

Salman Khan भांजे Agni संग वाइब करते आए नजर, रिलीज हुआ “You Are Mine” सॉन्ग का टीजर

मुंबई: सलमान खान ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्हें उनके भांजे अग्नि के साथ मस्ती करते हुए दिखाया गया है। क्लिप में सलमान पेंटिंग में बिजी हैं, तभी अग्नि उनके पास आते हैं और मस्ती में उनके आर्टवर्क के बारे में सवाल पूछते हैं।

वीडियो से पता चलता है कि सलमान और अग्नि की जोड़ी एक रोमांचक प्रोजेक्ट लेकर आ रही है, जिसे लेकर फैंस उत्साहित हैं। बता दें कि सलमान ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बारे में एक वीडियो भी पोस्ट किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

ये मस्ती भरी बातचीत, जिसमें अग्नि की रैपिंग और सलमान के हल्की-फुल्की कॉमेंट्स हैं, देखने में काफी दिलचस्प है। सलमान खान और अग्नि द्वारा शेयर किये गये पोस्टर की वजह से, फैन्स सॉन्ग को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं।

इसके अलावा फिल्मों की बात करें तो, सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म सिकंदर अगले साल यानी ईद 2025 पर आने की उम्मीद है। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस और एआर मुरुगडोस द्वारा डायरेक्टेड किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें