Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

थाने पर पत्थरबाजी पड़ी भारी, हिंसा के आरोपी के बंगले पर चला बुलडोजर, 250 के खिलाफ FIR

August 22, 2024

थाने पर पत्थरबाजी पड़ी भारी, हिंसा के आरोपी के बंगले पर चला बुलडोजर, 250 के खिलाफ FIR

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर में भारत बंद के नाम पर उपद्रव करने वालों पर सरकार के आदेश पर बड़ी कार्रवाई की गई है। जिन लोगों ने कोतवाली का घेराव कर पत्थरबाजी की थी अब उन पर प्रशासन ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। छतरपुर में बुधवार को समुदाय विशेष के लोगों ने भारी बवाल किया था। वे लोग कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे। इसके बाद थाने को घेरकर पथराव शुरू कर दिया था। इसमें कई पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं।

सीएम के निर्देश के बाद पथराव करने वाले लोगों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। 50 लोगों पर नामजद केस दर्ज किया गया है। साथ ही 200 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज हुआ है। सरकार के आदेश पर पूर्व सदर शहजाद हाजी के आलीशान मकान पर प्रशासन का बुलडोजर पहुंचा और भवन को तोड़ना शुरू कर दिया है। इस मौके पर प्रशासन पुलिस के अधिकारी मौजूद हैं। पूरे शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एसपी अगम जैन ने पूरे छतरपुर शहर को छावनी की तरह तब्दील कर रखा है।

इस मांग को लेकर लोगों ने किय़ा था पथराव
दरअसल, समुदाय विशेष के लोग रामगिरी महाराज पर एफआईआर की मांग कर रहे थे। रामगिरी महाराज ने पैगंबर मोहम्मद और इस्लाम को निशाना बनाते हुए कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसी को लेकर मुस्लिम समाज के लोग प्रदर्शन कर रहे थे। सारे प्रदर्शनकारी कोतवाली थाने पहुंच गए थे। डीआईजी ललित शाक्यवार ने बताया कि धार्मिक नेता सैय्यद हाजी अली और सैय्यद जावेद अली के नेतृत्व में करीब 300-400 लोग ज्ञापन सौंपने के लिए पुलिस थाने आए थे। वे रामगिरी महाराज के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग कर रहे थे, जिन पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर महाराष्ट्र में पहले से ही कई प्राथमिकी दर्ज हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें