Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफल 23 अगस्त 2024: मेष राशि वालों का बिज़नेस में हो सकता है नुकसान, जानिए अपना आज का राशिफल

August 23, 2024

आज का राशिफल 23 अगस्त 2024: मेष राशि वालों का बिज़नेस में हो सकता है नुकसान, जानिए अपना आज का राशिफल

23 August 2024 Ka Rashifal: शुक्रवार, 23 अगस्त का राशिफल क्या है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों की चाल का प्रभाव हमारे जीवन पड़ता है. दैनिक राशिफल में इन ग्रहों और नक्षत्रों की दैनिक गतिविधियों का विश्लेषण किया जाता है। राशिफल के अनुसार आज का दिन कैसा रहने वाला है राशिफल के अनुसार आज सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है.

1. मेष राशिफल 

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बिजनेस में कोई नुकसान हो सकता है. आपको किसी राजनीति में पड़ने से बचना होगा. आपकी धार्मिक कार्य के प्रति रुचि बढ़ेगी. भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 70 प्रतिशत साथ दे रही है.

2. वृषभ राशिफल 

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन चिंता का विषय रहेगा. आपको घूमने करने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी. आप किसी खास योजना में धन लगा सकते हैं. भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 68 प्रतिशत साथ दे रही है.

3. मिथुन राशिफल 

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए चुनौती का रहेगा. आप यदि कहीं घूमने जाएं, तो वह अपने गिनती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें. पारिवारिक बिजनेस में आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है. भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 72 प्रतिशत साथ दे रही है.

4. कर्क राशिफल 

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ खास रहने वाला है. आपके कुछ विशेष व्यक्तियों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा. आपको अपनी तरक्की की राह मे आ रही बढ़ाओ को दूर करने की आवश्यकता है. भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 73 प्रतिशत साथ दे रही है.

5. सिंह राशिफल

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मुताबिक कमजोर रहेगा. यदि आपको कोई समस्या चल रही थी, तो वह दूर होगी. आपको वाहनों का प्रयोग संभलकर करना होगा. भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 70 प्रतिशत साथ दे रही है.

6. कन्या राशिफल 

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए भागदौड़ का रहेगा. आपको अपने जीवनसाथी के लिए कुछ समय निकालना होगा, नहीं तो वह आपसे गुस्सा हो सकते हैं. भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 72 प्रतिशत साथ दे रही है.

7. तुला राशिफल

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है. आप अपनी मेहनत पर भरोसा रखें. आप किसी बात को लेकर क्रोध नहीं करेंगे, जिसे देखकर आपके शत्रु भी हैरान रहेंगे. भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 73 प्रतिशत साथ दे रही है.

8. वृश्चिक राशिफल 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अधूरा काम पूरा होगा. शेयर मार्केट में निवेश करना आपके लिए अच्छा रहेगा. परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 86 प्रतिशत साथ दे रही है.

9. धनु राशिफल 

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए सोच समझ कर कामों को करने के लिए रहेगा. बिना सोचे समझे किसी काम को करने से में आपको नुकसान हो सकता है. भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 69 प्रतिशत साथ दे रही है.

10. मकर  राशिफल 

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन शांतिपूर्ण रहेगा. आज आपको अपने कामों में कुछ परेशानियां आएंगी, जिन्हें आपको दूर करने की आवश्यकता है. भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 70 प्रतिशत साथ दे रही है.

11. कुंभ राशिफल 

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है. बिजनेस से संबंधित कोई डील फाइनल हो सकती है. भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 70 प्रतिशत साथ दे रही है.

12. मीन राशिफल

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा परिणाम लेकर आएगा. आपको अपने परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं. भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 75 प्रतिशत साथ दे रही है.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें