Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया सीने में दर्द के बाद रात को अस्पताल में भर्ती, सुबह लौटे घर

August 23, 2024

राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया सीने में दर्द के बाद रात को अस्पताल में भर्ती, सुबह लौटे घर

उदयपुर। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया को तबीयत बिगड़ जाने पर उदयपुर में महाराणा भूपाल सार्वजनिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कटारिया की गुरुवार देर रात अचानक तबीयत खराब हो गई। उनके सीने में दर्द की शिकायत के बाद रात सवा 11 बजे एमबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उन्हें कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के आईसीयू में रखा गया था।

उनकी जांच रिपोर्ट सामान्य आई है उनका बीपी बढ गया था। वहां रात भर भर्ती के बाद फिर तबीयत में सुधार होने पर आज शुक्रवार को सुबह उन्हे छुट्टी दे गई। कहा गया कि सभी रिपोर्ट्स सामान्य आने के बाद कटारिया आज सुबह अस्पताल से वापस घर लौटे।  गौरतलब है कि कटारिया गत 16 अगस्त से उदयपुर के प्रवास पर है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें