Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुल्लू में जनवादी महिला समिति ने सरकार से रखी मांग,महिलाओं की सुरक्षा के लिए लागू करें कड़े कानून

August 23, 2024

कुल्लू में जनवादी महिला समिति ने सरकार से रखी मांग,महिलाओं की सुरक्षा के लिए लागू करें कड़े कानून

कुल्लू: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद पूरे देश में धरने प्रदर्शन हो रहे हैं। तो वहीं अब विभिन्न समितियां के द्वारा महिला सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाने की भी मांग रखी जा रही है। कुल्लू में भी अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। तो वहीं डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति को भी ज्ञापन भेजा गया।

ज्ञापन में मांग रखी गई कि कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाए जाएं और उनकी सुरक्षा के लिए सरकार को अब जल्द से जल्द प्रावधान भी करना चाहिए।अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की महासचिव ममता नेगी ने बताया कि आर जी कर मेडीकल कॉलेज में ऑन ड्यूटी प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या की घटना की अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला कुल्लू कड़ी निन्दा करती है।

समिति मांग करती है कि पीडिता प्रशिक्षु डॉक्टर और उनके परिवार जनों को तुरन्त न्याय प्रदान किया जाय । और डॉक्टरों व सभी मेडिकल कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा के सन्दर्भ में सुप्रीम कोर्ट की विशेष गाईड लाईन का सख्ती से पालन किया जाए। वही, कार्यस्थलों पर डॉक्टरों व मेडिकल कर्मियों लिए उचित रेस्टरूम व चेंजिंग रूम की व्यवस्था की जाए।

महिलाओं के लिए अधिकतम 8 घण्टे का कार्य दिवस ही लागू किया जाए और प्रशिक्षु डॉक्टरों से 36 घण्टों तक कार्य लेना बन्द किया जाए। महिला समानता के अधिकार को सुनिश्चित करने हेतू संविधान के अनुच्छेद 14, 15. 19 व 21 का तुरंत प्रभाव से पालन किया जाए और इस प्रकार की बलात्कार और हत्याओं की घटनाओं को रोक लगाने के लिए सख्त कानून बनाने की अब आवश्यकता है ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें