Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

बड़ा हादसा: गंडक नदी में नाव पलटी; आधा दर्जन लोग डूबे, मौके पर SDRF की टीम

August 24, 2024

बड़ा हादसा: गंडक नदी में नाव पलटी; आधा दर्जन लोग डूबे, मौके पर SDRF की टीम

बगहा। बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के भितहा थाना क्षेत्र में शनिवार को गंडक नदी में नौका के पलट जाने से एक महिला समेत छह लोगों की डूबने की आशंका है। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि चंदरपुर गांव के करीब 50 लोग एक नौका पर सवार होकर गंडक दियारा क्षेत्र में रोपे गये धान का खर-पतवार निकालने और मवेशियों का चारा लाने जा रहे थे। इस दौरान बीच रास्ते में नौका अनियंत्रित होकर गंडक नदी में पलट गई। इस घटना में नौका पर सवार एक महिला समेत छह लोग डूब गये, जबकि अन्य तैरकर बाहर आ गये।

सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर कैंप कर रहे हैं। स्थानीय गोताखोर और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीम डूबे लोगों की तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें