Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ludhiana Crime: पिस्तौल व तेजधार हथियारों के बल पर लुटेरों ने साइकल सवार युवक को लूटा, मोबाइल व नगदी लेकर हुए फरार

August 24, 2024

Ludhiana Crime: पिस्तौल व तेजधार हथियारों के बल पर लुटेरों ने साइकल सवार युवक को लूटा, मोबाइल व नगदी लेकर हुए फरार

लुधियाना: शहर के पीपल चौक के पास से एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में बाइक सवार 3 बदमाशों ने साइकिल सवार युवक को बंदूक की नोक पर और छेनी से लूट लिया। यह घटना गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे की है। ढाबे से खाना लेकर घर जा रहे युवक को बदमाशों ने घेर लिया। उस पर छेनी से हमला कर दिया।

बता दें कि लुटेरों में शामिल पगड़ीधारी बदमाश ने पिस्तौल निकालकर युवक पर तान दी। जानकारी के अनुसार साइकिल सवार युवक पीपल चौक पर फैक्ट्री से खाना लेकर घर जा रहा था।

लुटेरों ने छेनी से किया हमला
बाइक सवार 3 बदमाशों ने दूर से उसका पीछा करना शुरू कर दिया। बदमाशों ने उसे एक दुकान के बाहर घेर लिया। गाली-गलौज की और उसका मोबाइल मांगा। जब युवक ने लुटेरों का विरोध किया तो उस पर छेनी से हमला कर दिया।

जान बचाने के लिए लुटेरों को दे दिया मोबाइल

युवक ने अपनी जान बचाने के लिए जेब से मोबाइल निकालकर लुटेरों को दे दिया। वारदात के बाद बदमाशों ने आराम से युवक का मोबाइल भी इस्तेमाल करने की कोशिश की। तभी पगड़ीधारी युवक ने युवक पर पिस्तौल तान दी। जब उसने उसकी तलाशी ली तो लुटेरों ने उसकी जेब से पर्स निकाल लिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें